खोजे

Sunday, November 27, 2011

एस एस सी की परीक्षा ४ दिसम्बर को........

एस एस सी की डाटा एंट्री ओपेरटर एवं एल डी सी पदों के लिए ४ दिसम्बर को परीक्षा आयोजित की जानी है। सभी प्रतियोगियो को प्रतियोगी जीवन परिवार की और से शुभकामना.....

बिहार एस एस सी की परीक्षा १८ दिसम्बर को.......

बिहार एस एस सी की परीक्षा १८ दिसम्बर को होने जा रही है । सचिवालय सहायक व अन्य पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए बिहार एस एस सी के वेबसाइट पर नोटिस के तहत लिंक उपलब्ध है।

Saturday, November 26, 2011

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती.......

बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में भर्ती.......

बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के ११२ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ३० नवम्बर २०११ तक आवेदन पत्र ऑनलाइन मंगाए गए है। विस्तृत जानकारी और फॉर्म भरने के लिए बैंक के साईट देखे.... परीक्षा की तिथि १५ जनवरी २०१२ है। स्नातक या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती..........

इंटेलिजेंस ब्यूरो में व्यक्तिगत सहायको के ५८, सहायक सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-२ (वायेर्लेस टेलीग्राफी) के १९८ तथा सहायक इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-२ (ई डी पी) के ६ खाली पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। विस्तृत जानकारी के लिए गृह मंत्रालय के आई बी के वेबसाइट को देखे......

Sunday, September 11, 2011

साक्षात्कार की तैयारी हेतु.......

एस एस सी द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार में सफलता हेतु फ्री मार्गदर्शन प्राप्त करे..... इस हेतु पंजीकरण हेतु अपना ईमेल का पता भेजे...... हमारे जीमेल के इस आई डी पर संपर्क करे ....pj1sangharsh

बैंक में क्लर्क ग्रेड में करे ज्वाइन....

सार्वजानिक क्षेत्रो की १९ बैंको में क्लर्क ग्रेड के लिए आई बी पी एस द्वारा ली जाने वाली पहली संयुक्त लिखित परीक्षा २७ नवम्बर, २०११ को होनी है। परीक्षा में शामिल होने हेतु उम्मीदबार आई बी पी एस की साईट पर २४ सितम्बर २०११ तक अपना पंजीकरण ऑनलाइन करा सकते है।

आर बी आई ग्रेड बी की अंतिम तिथि २६ सितम्बर.......

आर बी आई में ग्रेड बी अधिकारियो की ७५ पदों हेतु अंतिम तिथि ऑनलाइन २६ सितम्बर२०११ तक है। ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि ०३ अक्टूबर, २०११ तक है। विशेष जानकारी के लिए आर बी आई के साईट पर जाये।

उतराखंड पुलिस में भर्ती....

उतराखंड पुलिस में आरक्षी के १९२०, आरक्षी पीएससी के १४४, फायरमन के ५० पदों पर भर्ती के लिए आवेदान हेतु अंतिम तिथि ३० सितम्बर,२०११ है। विस्तृत जानकारी के लिए उतराखंड पुलिस की वेबसाइट देखे।

रेलवे में सहायक लोको पायलट बने...

भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट बनने हेतु आर आर बी ने कुल १६,५९५ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मगाए। इस हेतु अंतिम तिथि १२ सितम्बर २०११ है। यदि आपने अभी तक अपने फॉर्म जमा नही किये तो जल्दी करे, कल ही अंतिम तिथि है। आर आर बी में जाकर फॉर्म जमा करे।

Saturday, September 10, 2011

आर बी आई में भर्ती.....

आर बी आई ने ग्रेड बी ऑफिसर के लिए दिए विज्ञापन।

बैंको में ढेरो पद खाली

बैंको में ढेर सारी भर्तिया आई बी पी एस के माध्यम से । नौकरियों की अपर सम्भावनाये।

एस एस सी ने जारी किये विज्ञापन

एस एस सी ने डीईओ और एल डी सी पदों के लिए जारी किये विज्ञापन । एस एस सी के साईट से संपर्क करे। अंतिम तिथि १६-०९-२०११।

Tuesday, July 19, 2011

परिवीक्षाधीन अधिकारियों हेतु विज्ञापन....

विभिन्‍न बैकों ने सामूहिक रूप से परिवीक्षाधीन अधिकारियों के भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया है. अधिक जानकारी के लिये रोजगार समाचार देखे.... विशेष जानकारी आगामी पोस्‍ट में....

बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किये परिणाम ..

बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 अप्रैल को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये गये है... सभी सफल अभ्‍यर्थियों को प्रतियोगी जीवन परिवार के तरफ से बधाई... साथ ही मुख्‍य परीक्षा के लिये शुभकामना.... परिणाम आयोग के अ‍ाधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्‍ध है.....

Friday, July 15, 2011

संदेश

प्रतियोगी जीवन टीम आपको नियमित रूप से आवश्‍यक जानकारी देने का पूरा प्रयास करती रही है . कुछ अपरिहार्य कारणों से हम आपको ताजातरीन जानकारी नहीं दे पाये थे. इस के लिये प्रतियोगी जीवन टीम खेद प्रकट करती है. एक बार फिर नये जोश के साथ हम उपलब्‍ध है, आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने को.......

Saturday, April 2, 2011

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की 53-55 वी संयुक्‍त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 17 अप्रैल को होनी है.... ताजा जानकारी के लिये हमेशा बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाईट को फॉलो करते रहे.

हाई कोर्ट, पटना की सहायक पद के लिये परीक्षा

हाई कोर्ट, पटना की सहायक पद के लिये परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जायेगी.... विस्‍त़ृत जानकारी हाई कोर्ट पटना के वेबसाईट पर है .

Wednesday, March 30, 2011

भारतीय खेल प्राधिकरण ने जारी किये एलडीसी और जूनियर एकाउटेंट पदों हेतु भर्ती का विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (स्‍पोर्टस ऑथिरिटी ऑफ इंडिया) ने एलडीसी और जूनियर एकाउटेंट पदों के हेतु कुल 74 खाली सीटों हेतु आवेदन पत्र मंगाये है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2011 है। विस्‍तृत जानकारी के प्राधिकरण के वेबसाईट पर जाये...............

एस एस सी कम्‍बाइन्‍ड ग्रेजुएट लेवल एग्‍जामिनेशन 2011 की अंतिम त‍िथि को बचे कुछ ही दिन.....

एस एस सी कम्‍बाइन्‍ड ग्रेजुएट लेवल एग्‍जामिनेशन २०११ की अंतिम तिथि आयोग ने 15 अप्रैल तक रखी है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्‍ध है। परीक्षा की तिथि 19 और 26 जून को रखी गई है। प्रतियोगियों को विशेष रूप से ध्‍यातव्‍य है कि परीक्षा में इस बार से निगेटिव मार्किंग की व्‍यवस्था की गई है। इस ओर विशेष ध्‍यान रख कर तैयारी की जाय। पहले तो यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जाइए पहले आवेदन तो कीजिए। विस्‍तृत जानकारी के आयोग के वेबसाईट पर जाईए....................

Tuesday, March 29, 2011

मैनेजर और डिप्‍टी मैनेजर बनें नेशनल हाउसिंग बैंक में................

नेशनल हाउसिंग बैंक ने मैनेजर और डिप्‍टी मैनेजर के कुल 16 पदों हेतु आवेदन मंगाये है. आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है. बैंक की साईट से विस्‍तृत जानकारी प्राप्‍त करे.......

नाबार्ड ने जारी किये विज्ञापन.......

नाबार्ड ने फार्मासिस्‍ट व डेवलपमेंट असिंस्‍टेंट पदों हेतु विज्ञापन जारी किये है । आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 5 अप्रैल2011 है। विस्‍तृत जानकारी के लिये नाबार्ड के आफिशियल वेबसाईट का पर क्लिक करें......

कॉर्पोरेशन बैंक ने जारी किये अधिकारियों की भर्ती हेतु विज्ञापन.........

कॉर्पोरेशन बैंक ने जारी किये प्रोबेशन आफिसर, फाइर आफिसर, रिस्‍क मैनेजर पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किये हैं. आवेदन ऑनलाइन स्‍वीकार करने हेतु अंतिम तिथि है 8 अप्रैल. आवश्‍यक योग्‍यता और विशेष जानकारी के लिये कॉर्पोरेशन बैंक के आफिशियल साईट पर लॉग इन करे.........

पंजाब ग्रामीण बैंक ने जारी किये भर्ती हेतु आवेदन

पंजाब ग्रामीण बैंक ने जारी किये आफिसर और आफिस असिस्‍टेंट हेतु विज्ञापन जारी किये है्. अंतिम त‍िथि 28 अप्रैल 2011 तक है आवेदन आनलाइन किया जाना है विस्‍तृत जानकारी के लिये पंजाब ग्रामीण बैंक के साईट पर जाये......

Wednesday, March 2, 2011

यूपीएससी ने जारे किये 880 सीटों के लिये विज्ञापन...

संघ लोक सेवा आयोग के लिये अखिल भारतीय सेवा और केन्‍द्रीय सेवा के लिये कुल 880 पदों के लिये आवेदन मंगाये है. फॉर्म ऑनलाइन भी भरे जा सकते है । प्रारंभिक परीक्षा १२ जून को होनी है।

बिहार के सेशन कोर्ट में ढेरों रिक्तियॉ..........

बिहार के सेशन कोर्ट द्वारा क्‍लर्क ग्रेड के लिये हजार से अधिक पदों के लिये आवेदन मगायें जा रहे है.

Wednesday, January 19, 2011

आर आर बी बिलासपुर

आर आर बी बिलासपुर ने जारी किये ए एल पी के लिखित परीक्षा के परिणाम। मनोवैज्ञानिक परीक्षा के आयोजन की घोषणा जारी कर दी गयी है। परीक्षा के परिणाम बोर्ड के साईट पर उपलब्ध है।

झारखण्ड लोक सेवा आयोग

झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने ४थी लोक सेवा परीक्षा के लिए २३ जनवरी को आयोजित करने का फैसला किया है

प्रवेश पत्र प्राप्त न होने पर इसे आयोग के साईट से डाउनलोड किया जा सकता है।

बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किये ५३वी, ५४वी व ५५वी लोक सेवा के लिए रिक्तियों की सुचना जारी की है।

आवेदान हेतु अंतिम तिथि १४ फरवरी है। विस्तृत जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग का वेबसाइट देखे.....

एस एस सी

एस एस सी ने +२ लेवल परीक्षा के रिजल्ट जारी किये। रिजल्ट एस एस सी के वेबसाइट पर उपलब्ध है ।

Tuesday, January 4, 2011

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया विज्ञापन....

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी किये है।

विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखे....

नव वर्ष मंगलमय हो ..... २०११.....

नव वर्ष मंगलमय हो ..... २०११.....